Chhattisgarh | अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला, अब मिलेगा 2 साल और सेवा का मौका!

Spread the love

Chhattisgarh | A big decision for Agniveers, now they will get the opportunity to serve for 2 more years!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए नए अवसर खोलने वाला और देश की रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दी है। इसके तहत चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को दो साल तक और सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा।

हालांकि, यह अवसर निर्धारित शर्तों और चयन प्रक्रिया के आधार पर होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, तय चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।

सीएम साय ने कहा कि इस फैसले से अग्निवीरों के चार साल के दौरान हासिल किए गए अनुभव, कौशल और प्रशिक्षण का देशहित में बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। इससे युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और रक्षा बलों को भी अनुभवी एवं प्रशिक्षित जवानों की सेवाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित युवाओं का मनोबल बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *