Sushmita Dev Quits Congress Breaking | सुष्मिता देब ने क्या कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है? ट्विटर बायो में बदलाव

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देब ने क्या कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है? ट्विटर बायो में किया गया बदलाव इसकी तरफ इशारा कर रहा है।
बता दें कि फिलहाल सुष्मिता देब फिलहाल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। लेकिन 16 अगस्त को उन्होंने ट्विटर पर अपने इस पद के आगे भी ‘पूर्व’ जोड़ दिया। सुष्मिता देब ने अब बायो में खुद को कांग्रेस का भी ‘पूर्व’ सदस्य लिखा हुआ है। सुष्मिता देब की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है।
असम कांग्रेस के अध्यक्ष भुपेन बोरा ने कहा है कि उन्हें सुष्मिता देब के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सुष्मिता देब असम बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देब की बेटी हैं। सुष्मिता देब असम की सिल्चर सीट से सांसद भी चुनी गई थीं।