Vijay Sharma Kabirdham Visit | दुर्गा पंडाल में पहुंचे विजय शर्मा, ग्रामीणों को मिली सौगात!

Spread the love

Vijay Sharma Kabirdham Visit | Vijay Sharma reached Durga Pandal, villagers got a gift!

कबीरधाम। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का ग्रामीण दौरा चर्चा में रहा। कबीरधाम जिले के अलग-अलग गांवों में देवी दर्शन के साथ उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, सामुदायिक भवन और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों की घोषणाएं की गईं।

मां दुर्गा के सामने सुनीं समस्याएं

ग्राम मढ़मढ़ा में विजय शर्मा देवी पंडाल में ग्रामीणों के बीच बैठे और उनकी मांगें सुनीं। यहां दैहान के पास मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, यादव समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष के लिए 6.50 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 9 में सामुदायिक भवन के लिए भी 6.50 लाख रुपये की घोषणा की गई।

इसके अलावा मुक्तिधाम में शेड, पटेल समाज भवन में किचन शेड, एक एचपी क्षमता का बोर और गांव की सड़कों के लिए 30 लाख रुपये के श्रममूलक कार्य तथा 15 लाख रुपये के मुरमीकरण कार्यों की घोषणा हुई।

नेवरीगुड़ा में भी विकास कार्यों का ऐलान

नेवरीगुड़ा में 36 देवी-देवताओं, 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यहां सिसरी घाट, मंदिर परिसर में यज्ञ स्थल और मेला स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की गई।

ग्राम दुल्लापुर में दो सीसी सड़कों के लिए 2.60-2.60 लाख रुपये और शहीद नरेश शर्मा के स्मारक के पास बाउंड्रीवाल के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा हुई।

दौरे के दौरान विजय शर्मा ने मैनपुरी और सूरजपुरा के मां राजोदाई मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। धार्मिक आयोजनों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद इस दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *