Raipur SDM Transfer | तिल्दा-नेवरा को मिला नया एसडीएम

Spread the love

Raipur SDM Transfer | Tilda-Nevara gets new SDM

रायपुर। रायपुर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने तिल्दा-नेवरा के एसडीएम पद पर नई नियुक्ति करते हुए संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को जिम्मेदारी सौंप दी है।

जारी आदेश के मुताबिक, अब तक तिल्दा-नेवरा में एसडीएम के रूप में काम कर रहे आशुतोष कुमार देवांगन को रायपुर का प्रोटोकॉल अधिकारी बनाया गया है। उनकी यह पदस्थापना अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रहेगी।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आशुतोष देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। करीब दो साल बाद अब सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए उनके स्थान पर मुकेश कुमार कोठारी की नियुक्ति कर दी है।

कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *