NSUI Protest Raipur | मंत्री बंगले से पहले रोका गया, अब CM हाउस घेराव की चेतावनी

Spread the love

NSUI Protest Raipur | First stopped from minister’s bungalow, now warning of gherao of CM House

रायपुर. रायपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। NSUI नेता और कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले तक पहुंचकर ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें पहले ही रोक दिया।

इस दौरान हालात ऐसे बने कि कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने साफ कहा कि पिछले 10 साल से छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं और अब इसे हर हाल में कराना ही उनका लक्ष्य है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा। NSUI ने अब अगला प्लान भी बता दिया है कल से सभी विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा, 20 अप्रैल को मशाल रैली निकलेगी और अगर फिर भी बात नहीं बनी तो सीधे CM हाउस का घेराव किया जाएगा।

यानी आने वाले दिनों में छात्र राजनीति को लेकर बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *