Koriya Triple Murder | मृतक भाजपा नेता के घर पहुंचे भूपेश बघेल

Spread the love

Koriya Triple Murder | Bhupesh Baghel reaches the house of the deceased BJP leader

कोरिया। कोरिया में कटगोड़ी नौगई तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले को साजिश से जुड़ा बताया। उन्होंने पुलिस की जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए और कहा कि यह मामला सामान्य नहीं बल्कि पूरी तरह संदिग्ध है।

बघेल ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के “बुलडोजर” वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले अपना विभाग संभाल लें, स्कूल खुल गए हैं लेकिन बच्चों को किताबें और बस्ता तक नहीं मिला, और बात करते हैं बुलडोजर चलाने की।

पूर्व सीएम ने मांग की कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि सत्ता में बैठे लोग संवेदनाएं भूल चुके हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इस दौरान मृतक परिवार ने भी भूपेश बघेल से मुलाकात में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए और CBI जांच की मांग दोहराई। परिवार ने कहा कि “भूपेश है तो भरोसा है” और न्याय की उम्मीद जताई।

मृतक भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली व्यक्ति थे और उनके कारोबार व राजनीतिक जुड़ाव को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *