Chhattisgarh | 5 हजार से ज्यादा युवाओं का चयन, अब आगे क्या?

Spread the love

Chhattisgarh | More than 5,000 youth selected, what next?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला कई बड़ी उम्मीदें छोड़ गया। 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेले में प्रदेशभर से 13 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करीब 1,100 चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे।

मेले में 95 से ज्यादा पंजीकृत नियोक्ता संस्थानों और विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया। आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक समेत अलग-अलग योग्यता वाले युवाओं के लिए मौके उपलब्ध कराए गए। दूरस्थ और जनजातीय इलाकों से भी बड़ी संख्या में युवा रायपुर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कौशल और उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 925 रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनसे 25 हजार 845 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला।

सरकार अब ई-रोजगार पोर्टल को ‘स्किल मार्केट’ के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। इसमें युवाओं के कौशल और कंपनियों की जरूरत को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़ा जाएगा। इससे नौकरी तलाशने वाले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क आसान होगा।

कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक संस्थानों की गुणवत्ता सुधार से जुड़ी थर्ड पार्टी मूल्यांकन रिपोर्ट का भी विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *