Chhattisgarh | जवानों के लिए खुला लाभों का पिटारा, मिलेंगे लाखों के फायदे

Spread the love

Chhattisgarh | A box of benefits has opened for soldiers, they will get benefits worth lakhs.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के होमगार्ड, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और SDRF के जवानों के लिए बड़ी सुविधा सामने आई है। इन कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को बेहतर बीमा सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं एवं SDRF और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच 6 अक्टूबर को MOU हुआ है।

40 लाख तक दुर्घटना बीमा

10 हजार से 50 हजार रुपये तक वेतन या मानदेय पाने वाले पात्र कर्मचारियों को 40 लाख रुपये तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 40 लाख रुपये तक हवाई दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। जीवन बीमा के साथ ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त कवर और दिव्यांगता की स्थिति में भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

पूर्ण या स्थायी दिव्यांगता पर 40 लाख और आंशिक दिव्यांगता पर 30 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

बच्चों की पढ़ाई और बेटी की शादी में भी मदद

योजना में परिवार के लिए भी कई लाभ रखे गए हैं। बेटी के विवाह के लिए 4 लाख रुपये तक और बच्चों की शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान बताया गया है।

जीरो बैलेंस खाता और फ्री बैंकिंग

लाभार्थी बैंक ऑफ बड़ौदा की जिला शाखा में अपना वेतन खाता खुलवा सकते हैं। खाते में जीरो बैलेंस की सुविधा के साथ लाइफटाइम फ्री RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी। परिवार के लिए भी निर्धारित खातों में जीरो बैलेंस और मुफ्त डेबिट कार्ड की सुविधा रहेगी।

चेकबुक, DD, RTGS, NEFT और ATM जैसी कई बैंकिंग सेवाओं पर भी शुल्क नहीं लेने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *