केशकाल | घाटी में फिर लगा मेगा जाम, 8वें मोड़ पर खराब हुई ट्रक, 4 किमी तक लगी वाहनों की कतार….

Spread the love

केशकाल:- राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाटी में गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे को एक बार फिर मेगा जाम की स्थिति निर्मित हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटी के आठवें मोड़ पर उतरते समय एक ट्रक खराब हो जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ट्रक के बीच सड़क में खराब होने के कारण घाटी के दोनों ओर करीब 3 से 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम में छोटी चारपहिया वाहन, यात्री बसें, ट्रक एवं अन्य वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए खराब ट्रक को हटाने एवं सुधार कार्य में जुट गई है। पुलिस द्वारा वाहनों की आवाजाही सामान्य करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। मौके की स्थिति को देखते हुए जाम पूरी तरह खुलने में अभी 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। पुलिस ने घाटी मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *