Chhattisgarh Breaking | CM विष्णु देव साय ने की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा

Spread the love

CM Vishnu Dev Sai announced increase in dearness allowance

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन के दौरान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। इसी कड़ी में राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान भत्ते दिए जाएंगे।

घोषणा के अनुसार, राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जा रहा है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी कर्मचारी हितों से जुड़े फैसले प्राथमिकता से लिए जाएंगे।

इस घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है और इसे सरकार का बड़ा कर्मचारी-हितैषी कदम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *