Chhattisgarh SC Commission | राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां

Spread the love

Chhattisgarh SC Commission | New appointments in the State Scheduled Caste Commission

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां कर दी हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रामलाल चौहान को आयोग का अध्यक्ष और वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आदेश के अनुसार सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है।

नई नियुक्त टीम में अलग-अलग जिलों से प्रतिनिधित्व दिया गया है। शासन के आदेश के मुताबिक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य अपने पद पर राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *