Chhattisgarh | Raipur IPS officer gets big promotion
रायपुर. रायपुर पुलिस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ट्रैफिक-प्रोटोकॉल DCP के पद पर तैनात Vikas Kumar अब केंद्रीय एजेंसी में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।
2020 बैच के आईपीएस विकास कुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी National Investigation Agency में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और छत्तीसगढ़ सरकार को इसकी जानकारी भेज दी गई है।
यह नियुक्ति रायपुर पुलिस के लिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि शहर के एक युवा अधिकारी को अब राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका मिला है।

