Chhattisgarh | अब एक क्लिक में मिलेगी छत्तीसगढ़ की पूरी भौगोलिक जानकारी!

Spread the love

Chhattisgarh | Now you can get complete geographical information of Chhattisgarh in one click!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब विकास योजनाओं की तैयारी और सरकारी फैसलों में डिजिटल तकनीक की भूमिका बढ़ने जा रही है। राज्य सरकार के जियो-पोर्टल से अधिकारियों को एक ही जगह पर अलग-अलग क्षेत्रों की भौगोलिक जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैट बॉट की मदद से सिर्फ स्थान का नाम लिखकर उससे जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकेगी।

नवा रायपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में इस तकनीक के उपयोग और विस्तार पर चर्चा हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 190 से अधिक GIS डेटा लेयर्स को एकीकृत किया गया है। इनके आधार पर 35 से ज्यादा GIS टूल्स और समाधान विकसित किए गए हैं। सभी जिलों को जियो-पोर्टल इस्तेमाल करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड भी जारी किए जा चुके हैं।

इस पोर्टल से औद्योगिक जमीन के चयन, बैंकिंग सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों की पहचान और विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने में मदद मिलेगी। उदाहरण के तौर पर औद्योगिक भूखंडों के चयन के लिए लैंड पैच एनालिसिस और नई बैंक शाखाओं के लिए बैंक कवरेज एनालिसिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कार्यशाला में 200 से अधिक अधिकारियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। दावा है कि GIS और AI तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी योजनाओं की तैयारी और क्रियान्वयन ज्यादा सटीक, पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *