Chhattisgarh Health Department | 25 डॉक्टरों का बड़ा तबादला!

Spread the love

Chhattisgarh Health Department | Major transfer of 25 doctors!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना कर दी गई है। विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के तबादले का आदेश जारी किया है।

इस फेरबदल में रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली समेत कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यानी CMHO बदले गए हैं। इसके अलावा सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर में उप संचालक बनाया गया है। वहीं सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *