Chhattisgarh | मानसून भले अभी छत्तीसगढ़ नहीं पहुंचा, लेकिन …

Spread the love

Chhattisgarh | Even though the monsoon has not yet reached Chhattisgarh, but…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं दिख रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और अब इसकी नजर छत्तीसगढ़ पर है। इस बीच प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रायगढ़ समेत कई इलाकों में देर रात बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म शहर रहे, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में छोटेडोंगर, मैनपाट और अंबिकापुर में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो अगले सप्ताह से छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे मानसून की एंट्री का रास्ता साफ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *