Chhattisgarh | Chhattisgarh by-election results declared
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद की 5 सीटों में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस 2 सीटें जीतने में सफल रही। बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं पलारी और घुमका में कांग्रेस ने बाजी मारी।
पार्षद पदों की बात करें तो कुल 71 सीटों में भाजपा ने 39 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस के खाते में 30 सीटें गईं। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में वार्ड पंच के 107, सरपंच के 34 और जनपद सदस्य के 10 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया था। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना भी पूरी कर ली गई और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। परिणाम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में लागू आदर्श आचार संहिता भी समाप्त कर दी गई।
