Chhattisgarh | जिला महामंत्री ने छोड़ा पद, अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज

Spread the love

Chhattisgarh: District General Secretary resigns, sparking speculation about internal conflict

रायपुर। बस्तर कांग्रेस में फिर से हलचल तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री कमल झज्ज ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपने इस्तीफे में वजह स्वास्थ्य बताई है, लेकिन सियासी गलियारों में कहानी कुछ और ही बताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो बस्तर कांग्रेस में लंबे समय से गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान चल रही है। ऐसे में इस इस्तीफे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

खास बात ये है कि कमल झज्ज पहले पार्टी से निष्कासित भी हो चुकी थीं, फिर वापसी के बाद उन्हें बड़ा पद मिला था, लेकिन अब अचानक इस्तीफा देकर उन्होंने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटनाक्रम ने संगठन के अंदर एक बार फिर असंतोष की चर्चा को हवा दे दी है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी खुद को मजबूत करने में लगी है।

अब नजर इस बात पर है कि कांग्रेस नेतृत्व इस खाली पद पर किसे जिम्मेदारी देता है और बस्तर में चल रही अंदरूनी खींचतान को कैसे संभालता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *