Chhattisgarh | राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

Chhattisgarh Congress protests against the detention of opposition leaders including Rahul Gandhi

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं पर सरकार से जवाब मांग रहे थे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पुलिस ने उन्हें भी बस में बैठा लिया और कहीं लेकर जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनका एक जूता ले लिया।

दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है। रायपुर में लोकभवन के पास कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस ने परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर संसद में चर्चा, छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *