Chhattisgarh | कांग्रेस नेत्री रीता सिंह, पति और बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Spread the love

Chhattisgarh: Congress leader Rita Singh, husband and son booked for fraud

दुर्ग. दुर्ग में 4.39 करोड़ रुपए की जमीन डील अब कानूनी विवाद में बदल गई है। कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेत्री और भिलाई निगम की MIC सदस्य रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और बेटे मानवचंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 4.50 करोड़ रुपए में 25 एकड़ जमीन का सौदा तय हुआ था और 4.39 करोड़ रुपए तीनों के खातों में ट्रांसफर किए गए। लेकिन सिर्फ 7 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हुई। आरोप है कि बाकी जमीन के लिए फर्जी इकरारनामा और दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई। कोर्ट ने उतई पुलिस को FIR दर्ज कर 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *