Chhattisgarh | वेतन का पे-डेटा भेजने के बदले 1 लाख की रिश्वत!

Spread the love

Chhattisgarh | Bribe of Rs 1 lakh for sending salary pay data!

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को ACB बिलासपुर ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि डॉ. पटेल ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर ने आरोप लगाया था कि फरवरी से जून 2026 तक के पांच महीने का पे-डेटा भेजने के लिए 20-20 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से कुल 1 लाख रुपए की मांग की गई।

शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

23 जुलाई की रात शिकायतकर्ता ACB टीम के साथ आरोपी के डभरा स्थित अस्थायी निवास पहुंचा। बताया जा रहा है कि डॉ. पटेल शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो में बैठकर जैसे ही 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हैं, ACB टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB की जांच में रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *