Chhattisgarh | Big plan in Naxal areas… 30 thousand monthly target!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों को लेकर अब बड़ा गेम प्लान तैयार हो गया है। रायपुर में हुई हाई लेवल मीटिंग में साफ कर दिया गया है कि अब सिर्फ विकास की बात नहीं… सीधे लोगों की जेब मजबूत करने पर फोकस रहेगा।
मुख्य सचिव Vikas Sheel की अगुवाई में हुई इस बैठक में टारगेट रखा गया है कि अगले ढाई से तीन साल में 8 नक्सल प्रभावित जिलों के परिवारों की कमाई 30 हजार रुपये महीने तक पहुंचाई जाए।
अभी हालत ये है कि ज्यादातर परिवार 15 हजार से भी कम कमा रहे हैं… इसलिए सरकार ने प्लान बनाया है कि हर परिवार को एक नहीं, कम से कम तीन अलग-अलग रोजगार से जोड़ा जाएगा।
कृषि, पशुपालन, वनोपज, मछली पालन और छोटे उद्योग… सबको जोड़कर एक पूरा मॉडल तैयार किया जा रहा है ताकि गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।
सीएम Vishnu Deo Sai की मंशा के मुताबिक अब क्लस्टर बेस्ड प्लान बनेगा, 60 दिन में हर ब्लॉक का ब्लूप्रिंट तैयार होगा और सीधे ग्राउंड पर काम शुरू किया जाएगा।
