Chhattisgarh: 3 DRG soldiers martyred in IED blast
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर एक बार फिर मातृभूमि के वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। शनिवार को कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर के छोटे बेठिया इलाके में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान जमीन में छिपा IED अचानक फट पड़ा।
धमाका इतना जबरदस्त था कि DRG के चार जवान इसकी चपेट में आ गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन जवानों को बचाया नहीं जा सका। एक जवान गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए विस्फोटकों को खोजकर निष्क्रिय कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों ने बस्तर में सैकड़ों IED बरामद कर नष्ट किए थे, लेकिन आज का ऑपरेशन शहादत में बदल गया। पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।
