CGRERA Action | डेला रेसकोर्स प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

Spread the love

CGRERA Action | Della Racecourse project put on hold

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट सेक्टर पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। CGRERA ने “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर सख्त कदम उठाते हुए उसकी बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है।

मामला नया रायपुर के सेक्टर-37 का है, जहां करीब 55 एकड़ में यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा था। जांच में पता चला कि प्रमोटर ने बिना रेरा रजिस्ट्रेशन के ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रचार शुरू कर दिया और लोगों को बुकिंग के लिए बुलाया जा रहा था।

यानी साफ तौर पर नियमों को नजरअंदाज किया गया। RERA कानून के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी प्रोजेक्ट का विज्ञापन या बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है।

अब CGRERA ने जिला पंजीयक और सब-रजिस्ट्रार को साफ निर्देश दे दिए हैं कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी रजिस्ट्री फिलहाल न की जाए।

साथ ही आम लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले उसका RERA रजिस्ट्रेशन जरूर चेक करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *