CGPSC Mains Result 2025 | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

CGPSC
Spread the love

CGPSC Mains Result 2025 | State Service Main Exam Result Released

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC 2025 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 6 से 9 जून 2026 तक हुई परीक्षा में कुल 3921 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 608 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

अब इन 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आयोग के मुताबिक साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख है।

इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार की तारीख से एक दिन पहले मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने पर इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।

साथ ही अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अग्रमान्यता फॉर्म भी जमा करना होगा। इंटरव्यू से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *