Breaking News | शुभेंदु अधिकारी के सबसे करीबी PA को बीच शहर गोलियों से भूना

Spread the love

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से देर शाम एक ऐसी खबर आई जिसने सियासी गलियारों में सनसनी फैला दी। BJP के दिग्गज नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक पिछले 10 से 12 साल से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके सबसे भरोसेमंद लोगों में गिने जाते थे। हालिया चुनावों में भी वह पर्दे के पीछे कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

इस हाई-प्रोफाइल हत्या के बाद पूरे बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *