Bilaspur Central Jail | A life sentence prisoner jumped into the burning furnace of the Central Jail.
बिलासपुर. बिलासपुर की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी बृजेश उर्फ राहुल ने जेल के गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद कलेक्टर, एसएसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक सजायाफ्ता कैदी हाई सिक्योरिटी एरिया तक कैसे पहुंच गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। अगर सुरक्षा में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
