Bhupesh Baghel on Modi | Bhupesh Baghel’s big attack on Modi’s appeal
रायपुर डेस्क। पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर अब सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने पीएम Narendra Modi पर सीधा हमला बोल दिया।
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ “पर उपदेश कुशल बहुतेरे” वाला है। जनता से पेट्रोल बचाने की अपील की जा रही है, लेकिन खुद विदेश दौरों पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ बचत की बात करती है, दूसरी तरफ नियमों की धज्जियां खुद उड़ा रही है। भूपेश ने ये भी कहा कि विदेशों से आने वाला क्रूड दूसरे देशों को भेजा जा रहा है और देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर दबाव बन रहा है।
इधर Chhattisgarh सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी खर्चों पर कैंची चला दी है। अब मंत्रियों और अफसरों के काफिले में गाड़ियां कम होंगी, वाहन पूलिंग होगी, विदेश यात्रा पर सीएम की मंजूरी जरूरी होगी और फिजूलखर्ची पर सख्ती रहेगी।
सरकार का दावा है कि इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा।
