Chhattisgarh | Raigarh gets FSL lab, now criminals are in trouble
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। अब अपराध करके बच निकलना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि रायगढ़ में अत्याधुनिक FSL लैब शुरू हो गई है।
सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजामहल के पास इस क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब का उद्घाटन किया। इस लैब के शुरू होने से रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पुलिस जांच को जबरदस्त ताकत मिलेगी।
अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या, NDPS और केमिकल जांच के लिए सैंपल बिलासपुर भेजने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यानी जांच तेज होगी, रिपोर्ट जल्दी आएगी और केस सुलझाने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अपराध की जांच सिर्फ पारंपरिक तरीकों से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सबूतों से होती है और रायगढ़ की यह लैब इसी दिशा में बड़ा कदम है।
वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने इसे रायगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि इससे पीड़ितों को जल्दी न्याय मिलने में मदद मिलेगी।
