Bhupesh Baghel | भूपेश बघेल के दौरे पर चन्नी गुट की नाराजगी खुलकर सामने आई

Spread the love

Bhupesh Baghel | Channi faction’s displeasure over Bhupesh Baghel’s visit came to the fore

रायपुर। पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। नए प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ पहुंचते ही पार्टी की गुटबाजी चर्चा में आ गई।

भूपेश बघेल के स्वागत के लिए कांग्रेस के कई नेता एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद नहीं पहुंचे। उनके गुट के कई बड़े नेताओं ने भी दूरी बना ली। इतना ही नहीं, खबर है कि चन्नी गुट ने भूपेश बघेल के साथ होने वाली बैठक से भी किनारा कर लिया।

बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के दौरे से पहले चन्नी ने अपने समर्थक नेताओं के साथ अलग बैठक की थी। वहीं कुछ नेता दिल्ली भी रवाना हो गए। इससे पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा और तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, चन्नी गुट चाहता है कि पंजाब कांग्रेस की कमान चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपी जाए और अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जिताना है। उन्होंने साफ किया कि अगर पार्टी किसी और को सीएम चेहरा बनाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस की यह अंदरूनी कलह पार्टी के लिए नई चुनौती बनती दिख रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *