Babu Khemani | Mastermind Babu Khemani arrested from Mumbai
रायपुर। ऑनलाइन सट्टे की दुनिया का बड़ा नाम बाबू खेमानी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंबई से उसकी गिरफ्तारी हुई है, जो IPL मैचों पर 3 STUMPS नाम की वेबसाइट के जरिए बड़ा सट्टा सिंडिकेट चला रहा था।
पुलिस के मुताबिक, ये पूरा नेटवर्क महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर खड़ा किया गया था और देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था। मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के मकानों से बैठकर खेमानी इस अवैध धंधे को ऑपरेट कर रहा था, जहां से लाखों-करोड़ों का लेन-देन हो रहा था।
मामले की कड़ी तब जुड़ी जब क्राइम ब्रांच ने हाल ही में 20 सटोरियों को पकड़ा। पूछताछ में सबने एक ही नाम लिया बाबू खेमानी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल ट्रैकिंग से उसकी लोकेशन मुंबई में पकड़ी और रेड मारकर गिरफ्तार कर लिया।
बड़ी बात ये है कि खेमानी पहले भी पुलिस के रडार पर था और उस पर कार्रवाई हो चुकी थी। अब एक बार फिर उसकी गिरफ्तारी ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की बड़ी परत खोल दी है।
