Chhattisgarh IAS Officer | छत्तीसगढ़ कैडर की IAS नम्रता गांधी को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी

Spread the love

Chhattisgarh IAS Officer | Chhattisgarh cadre IAS Namrata Gandhi gets new responsibility at the Centre

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी नम्रता गांधी को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय आयुष मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनुशंसा पर नम्रता गांधी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत मंत्रालय में लेटरल शिफ्ट के आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2029 तक रहेगा कार्यकाल

जारी आदेश के मुताबिक, नम्रता गांधी का कार्यकाल 5 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक रहेगा। दोनों में से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति प्रभावी रहेगी।

केंद्र में इस नियुक्ति के बाद नम्रता गांधी को आयुष मंत्रालय में काम करने का अवसर मिलेगा। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *