Chhattisgarh | केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

Spread the love

Chhattisgarh | Cabinet Secretary held a video conference with the Chief Secretaries of the states to deal with the possible cyclone ‘Arnab’.

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

दक्षिण बस्तर में भारी बारिश की आशंका

छत्तीसगढ़ की ओर से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने राज्य की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दक्षिण बस्तर में 28 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य में एसडीआरएफ की सात टीमें जरूरी उपकरणों के साथ तैयार हैं। होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीमें भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखी गई हैं।

राहत शिविरों से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक तैयारी

प्रशासन ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्य सामग्री, परिवहन और संचार व्यवस्था को लेकर तैयारी की है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक में कैबिनेट सचिव ने चक्रवात के दौरान शून्य जनहानि के लक्ष्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने समय पर चेतावनी जारी करने, जरूरत के मुताबिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राज्य व जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन का कहना है कि संभावित आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के लिए जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *