Chhattisgarh | बेमेतरा में कामों का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त, खुद किया ये काम!

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ग्रामीण रोजगार और विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए वीबी-जी राम जी योजना के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त नदी किनारे चल रहे जल संरक्षण और ट्रेंच निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। यहां काम कर रहे 138 श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें मजदूरी भुगतान की जानकारी दी। खास बात यह रही कि उन्होंने एनएमएमएस ऐप के जरिए श्रमिकों की उपस्थिति खुद दर्ज की।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

आयुक्त ने ग्राम पंचायत ताला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और चारभाठा में स्कूल शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कामों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बाबामोहतरा में चौपाल के दौरान ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और श्रमिकों से चर्चा कर रोजगार और आजीविका बढ़ाने वाले कामों पर जोर दिया।

जेवरा (एन) में 26 एकड़ क्षेत्र में किए गए फलदार वृक्षारोपण कार्य का भी जायजा लिया। वहीं, कठिया में पोस्ट मानसून जलदूत ऐप के माध्यम से कुएं के जलस्तर की रीडिंग लेकर उसे स्वयं ऐप में अपलोड किया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश

निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में जिला और जनपद पंचायत के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। आयुक्त ने रोजगार सृजन, समय पर मजदूरी भुगतान, पारदर्शिता और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *