CG Dhan Kharidi | धान खरीदी की तारीख तय, किसानों को मिलेगा ₹3100!

Spread the love

CG Dhan Kharidi | Paddy procurement date fixed, farmers will get ₹3100!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में पंडवानी महासम्मेलन के दौरान धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया। प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2027 तक चलेगी।

3100 रुपये में खरीदा जाएगा धान

सरकार के मुताबिक, इस सीजन में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस बार सरकार ने कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले साल 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।

पांच साल में 63% बढ़ा लक्ष्य

धान खरीदी का लक्ष्य 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन था, जो 2026-27 के लिए बढ़कर 160 लाख मीट्रिक टन हो गया है। यानी पांच साल में लक्ष्य में 62 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हुई है।

किसानों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

इस बार धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन जरूरी बताया गया है। खरीदी केंद्रों पर टोकन के जरिए तय तारीख पर धान बेचना होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा।

धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से ज्यादा होने पर खरीदी में परेशानी हो सकती है। इसलिए किसान धान की गुणवत्ता और टोकन की जानकारी पहले से जांच लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *