Chhattisgarh | साय बोले-2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

Spread the love

Chhattisgarh | Sai said- the goal is to develop Chhattisgarh by 2047

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी 2047 तक विकसित राज्य बनने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प कॉन्क्लेव’ में शामिल हुए, जहां उन्होंने सरकार की योजनाओं और प्रदेश के विकास का खाका सामने रखा।

बस्तर में विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई के बाद बस्तर में सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के नए अवसर खुले हैं। सरकार का लक्ष्य बस्तर में शांति स्थापित कर विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

महिलाओं और किसानों के लिए योजनाएं

साय ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और स्वरोजगार में कर रही हैं।

किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक की जा रही है। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं और कृषि ऋण सुविधाओं को भी सरकार की प्राथमिकता बताया।

18 लाख आवासों का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी देने का फैसला किया था। उन्होंने गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ की संजू देवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विशिष्टजनों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *