Chhattisgarh Congress | Expulsion of 20 leaders revoked
रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 जिलों के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह फैसला 18 सितंबर को हुई अनुशासन समिति की बैठक के बाद लिया गया।
रायपुर से आनंद कुकरेजा, पूनम पाण्डेय और विशाल रजानी समेत मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव के नेताओं को राहत मिली है।
राजनांदगांव से सबसे ज्यादा नाम सूची में हैं। वहीं पार्टी के आदेश के बाद इन नेताओं के संगठन में दोबारा सक्रिय होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी किया गया है।
पूरी सूची:
आनंद कुकरेजा, विनय चोपड़ा, पूनम पाण्डेय, विशाल रजानी, गोरेलाल सिन्हा, राघोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा, भानुप्रताप साहू, सुशील सोनी, सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर, शशांक डोंगरे, श्यामबती सिन्हा और अंजू बंजारे।

