Chhattisgarh Youth Congress Election | अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत का नामांकन खारिज

Spread the love

Chhattisgarh Youth Congress Election | Nomination of Amarjeet Bhagat’s son Aditya Bhagat rejected

रायपुर. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में बड़ा राजनीतिक ट्विस्ट आ गया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत का नामांकन आयु सीमा पूरी नहीं होने के कारण खारिज कर दिया गया। स्क्रूटनी के बाद अब अध्यक्ष पद की रेस में सिर्फ 17 उम्मीदवार बचे हैं। कांग्रेस के अंदर अब नए समीकरण बनने लगे हैं और मुकाबला शैलेंद्र बंजारे व सत्येंद्र चेलक के बीच सिमटता नजर आ रहा है।

आदित्य भगत के चुनाव से बाहर होने के बाद संगठन के भीतर गुटबाजी और समर्थन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी दावेदार चुनाव प्रचार और समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। यह चुनाव कांग्रेस के अंदर युवा नेतृत्व और शक्ति संतुलन की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *