Bastar IED Victims | A big announcement for Bastar, many lives will change now!
बस्तर. बस्तर में IED विस्फोटों से दिव्यांग हुए लोगों के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। अब जरूरत के मुताबिक कृत्रिम हाथ-पैर और सहायक उपकरण मुफ्त दिए जाएंगे।
जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक विशाल दिव्यांग सेवा शिविर लगाए जाएंगे। IED पीड़ितों को इसमें विशेष प्राथमिकता मिलेगी।
जगदलपुर शिविर के लिए बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव से 2,953 दिव्यांगजन चिन्हित किए गए हैं। वहीं दंतेवाड़ा शिविर में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के हितग्राही शामिल होंगे।
जरूरत के अनुसार जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और स्मार्ट छड़ी समेत कई उपकरण दिए जाएंगे। पुराने या खराब कृत्रिम अंगों की मरम्मत की सुविधा भी रहेगी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि IED विस्फोटों से प्रभावित लोगों तक पहुंचकर उनकी जिंदगी आसान बनाई जाए।
