Chhattisgarh | ED arrests former chairman in CGPSC scam
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। CBI के बाद अब ED ने भी कार्रवाई करते हुए CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।
ED आज उन्हें विशेष अदालत में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी अब मामले में कथित वित्तीय लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच आगे बढ़ाएगी।
CGPSC की 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन को लेकर सवाल उठे थे। आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने अपने बेटे-बेटी और रिश्तेदारों को परीक्षा और इंटरव्यू में लाभ पहुंचाया।
इस मामले में CBI पहले ही टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब ED की कार्रवाई से घोटाला मामले में जांच और तेज होने की संभावना है।
