CGSSB Assistant Teacher Vacancy | 24 जुलाई से आवेदन शुरू, 21 अगस्त आखिरी तारीख

Spread the love

CGSSB Assistant Teacher Vacancy | Applications begin on July 24, with August 21 as the last date

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। CGSSB ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के जरिए सहायक शिक्षक के 795 पदों पर नियुक्ति होगी। ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 11 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और मुंगेली समेत कई जिलों में पद निकाले गए हैं। आवेदन, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी CGSSB के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *