Chhattisgarh: Congress’s indefinite strike finally ends
रायपुर। खम्हारडीह थाने के सामने 18 घंटे से चल रहा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार खत्म हो गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है।
भाजपा-कांग्रेस विवाद के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। इसके विरोध में कांग्रेस ने थाने के सामने धरना शुरू किया था। कांग्रेस की मांग थी कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी काउंटर FIR दर्ज की जाए।
शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई। इसके बाद मांगों पर सहमति बनी और कांग्रेस ने धरना खत्म कर दिया।
दीपक बैज समेत कई नेता और कार्यकर्ता रातभर थाने के बाहर डटे रहे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी।
