Chhattisgarh | 10 अधिकारियों की EOW-ACB रायपुर में प्रतिनियुक्ति

Spread the love

Chhattisgarh | 10 officers deputed to EOW-ACB Raipur

रायपुर. रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 10 पुलिस अधिकारियों को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है।

इन अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सूची में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 9 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले गृह विभाग ने 59 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और 92 डीएसपी का भी तबादला किया था। मानसून सत्र खत्म होने के बाद पुलिस विभाग में लगातार हो रहे इन प्रशासनिक बदलावों को काफी अहम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *