Chhattisgarh | From Mahanadi dispute to flood relief, CM Sai’s big decisions today
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली रवाना हुए, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर अहम बैठक हो रही है।
बैठक में दोनों राज्यों के बीच विवाद के समाधान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि दोनों प्रदेशों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए संवाद और समन्वय से समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री साय अपने आगामी सिंगापुर दौरे में SING Forum-2026 में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और निवेश की संभावनाएं वैश्विक मंच पर रखेंगे। सिंगापुर के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होगी।
बस्तर के युवाओं और प्रतिभाओं को लेकर भी सरकार का फोकस है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बेहतर अवसर, संसाधन और उचित मंच देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराने और पात्र परिवारों को ‘आरबीसी 6-4’ के तहत सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
सबसे बड़ी राहत यह है कि बाढ़ से मकान क्षतिग्रस्त हुए परिवारों को सरकारी सहायता के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹10 हजार की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
