NEET Paper Leak Protest | Top leadership leaves Parliament and reaches PM’s residence
रायपुर डेस्क। NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस की टॉप लीडरशिप दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करते हुए धरने पर बैठ गई।
कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां लगाकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो इस मामले की जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है। कांग्रेस का आरोप है कि NEET विवाद देश के युवाओं के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है। पार्टी अब इस मुद्दे को संसद से बाहर बड़े राजनीतिक अभियान में बदलने की तैयारी में है।
दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेता भी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। ऐसे में NEET विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
