Chhattisgarh Murder | बाल सुधार गृह में मर्डर, 4 फरार!

Spread the love

Chhattisgarh Murder | Murder in juvenile home, 4 absconding!

रायपुर। बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि चार बाल अपचारियों ने चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की पहले बेरहमी से पिटाई की, फिर हाथ-पैर बांधकर गला घोंट दिया और मुंह में गमछा ठूंसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद चारों मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान तखतपुर निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार बाल अपचारियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं परिजनों ने हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *