Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में जल्द बारिश का बड़ा अपडेट

Spread the love

Chhattisgarh | Big update of rain in Chhattisgarh soon

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और अब लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है।

मानसून आमतौर पर बस्तर के रास्ते से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करता है और इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। इसके आने से गर्मी और चिपचिपे मौसम से राहत मिल सकती है।

11 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही कुछ जगहों पर अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में अभी बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 12 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, रायगढ़, बलरामपुर और कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *