Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर बढ़ेगा

Spread the love

Chhattisgarh | The impact of storm and rain will increase in Chhattisgarh.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सबसे बड़ी बात यह है कि 11 जून से मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ सकता है और आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। सोमवार शाम रायपुर और दुर्ग के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं। अगले दो दिनों तक भी मौसम का यही ट्रेंड बने रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *