Chhattisgarh | दुर्ग में इबोला वायरस के 3 संदिग्ध मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Spread the love

Chhattisgarh | Health department on alert after 3 suspected Ebola virus cases found in Durg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में गिने जाने वाले इबोला को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। दुर्ग जिले में कांगो, युगांडा और इथोपिया से आए 3 लोगों को इबोला संदिग्ध माना गया है, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पुष्टि की है कि केंद्र से सूचना मिलने के बाद तीनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि एक व्यक्ति कांगो से मुंबई होते हुए दुर्ग पहुंचा, जबकि दो अन्य अलग-अलग एयरपोर्ट से सीधे दुर्ग पहुंचे हैं।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल तीनों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ में इबोला संदिग्धों का यह पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अमले को सतर्क कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *