Chhattisgarh weather | छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट…

Spread the love

Chhattisgarh weather | Weather alert in Chhattisgarh…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD रायपुर) ने 13 मई से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि बारिश के बावजूद गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ और अन्य जिलों में दिन में तेज धूप और शाम को बादल व हल्की बारिश का मिश्रित मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले में न रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *