BREAKING NEWS : 5 लाख का इनामी नक्सली व साथी हथियार सप्लायर गिरफ्तार, बंदूक बनाने की मिनी फैक्ट्री बरामद

Spread the love

 

सुकमा । नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर काम कर रही जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत कटेकल्याण एरिया कमेटी के 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

वही, गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर मलकानगिरी में एक फैक्ट्री भी मिली है, जहां से हथियार बनाने का सामान और कुछ हथियार बरामद किया गया है।

आपको बता दें की पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली माड़वी जोगा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ हथियार बनाने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *